मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि सरकार के इन ढाई वर्षों में व्यापक सुधार, कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार और विकास की कई नई पहल शुरू की गई हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचा है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सोमवार को भारतीय जनता पार्टी भदेसर मंडल की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवणसिंह राव, कृष्णपाल सिंह चुण्डावत, हर्षवर्द्धन सिंह रुद, प्रवीण सिंह राठौड़ तथा शिवम बैरागी मौजूद रहे।

बैठक में विधायक आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी सहित अन्य वक्ताओं ने आने वाले स्थानीय एवं पंचायतीराज चुनावों में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का आह्वान किया। हीरालाल रायका ने बताया कि इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भाजपा की जीत का मंत्र दिया गया।

बैठक में आगामी चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर एकजुटता के साथ कार्य करने, पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, वार्ड संगठन विस्तार, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक पवन आचार्य ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, पवन आचार्य, तेजपाल रेगर, दिनेश गर्ग, भोपाल सिंह गौड, अर्जुन रायका, सुरेश जैन, मोहनलाल धाकड़, रघुवीर सिंह, भोपाल सिंह राव, देवीलाल, रमेश चंद्र बसेर, भैरूलाल, शंकर मून्दडा, जयराज धाकड़, कुलदीप सिंह शक्तावत, विरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कन्हैयालाल, सोसर जाट सहित भदेसर भाजपा मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सक्रियता और समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story