चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। इस अवधि में किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भारतीय जनता पार्टी घोसुण्डा मंडल की ओर से धार्मिक स्थल ऋषी मगरी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बैठक में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड विशाल बहुमत से बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से घर-घर जाकर लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, प्रवीण सिंह राठौड़, देवेन्द्र कंवर, दिनेश शर्मा, राजमल सुखवाल, ओम जोशी एवं नारूलाल जाट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री शिवराजसिंह, शंकरदास वैष्णव, किशन जाट, महिपालसिंह भाटी, मदन रेगर, नरेन्द्र नाथ, घीसु खान, मुकेश सोमानी, प्रदीप बिलोची, शम्भु अहिर, शंकर अहिर, रामप्रसाद पुरोहित, शम्भु रेगर, राजेन्द्र सिंह, मुलसिंह चौहान, रतन जाट, कालु सेन सहित मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story