चित्तौड़गढ़ के बिलोदा में आयोजित तीन दिवसीय छठी मेवाड़ मालवा जाट समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मैचों के साथ समापन हुआ।


प्रतियोगिता का परिणाम

  • फाईनल मैच जालमपुरा व फलासिया के बीच खेला गया।
  • इस कड़े मुकाबले में जालमपुरा विजेता व फलासिया उपविजेता रही।

अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति

अशोक जाट के मुख्य आतिथ में प्रतियोगिता का समापन हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश जाट ने की। इस अवसर पर निम्नलिखित अतिथि मौजूद रहे:

  • चरणसिंह, रामलाल और लालसिंह राठी
  • उंकारलाल, अविनाश और लालसिंह डूडी
  • धर्मसिंह, मोहनसिंह और रामप्रसाद
  • शंकरलाल और भगतसिंह

पुरस्कार वितरण एवं विशेष उपलब्धि

अंत में अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं ममेंटो देकर सम्मानित किया गया।

"प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, वहीं सबसे कम उम्र के खिलाड़ी खुश को उसके बेहतरीन प्रदर्शन केे लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।"


आगामी आयोजन की घोषणा

अंत में सभी अतिथियों द्वारा ध्वज प्रदान कर अगले वर्ष बाड़ी किशनपुरा में 7वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता किये जाने की घोषणा की गई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story