बेगू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेघपुरा में कल रात्रि चौपाल का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर डॉ मंजू करेंगी। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

रात्रि चौपाल के पूर्व बुधवार को बेगू उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया तथा पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइट व्यवस्था, बिछात व्यवस्था तथा जलपान व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत मेघपुरा के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रात्रि चौपाल में उपस्थित होने की अपील भी की गई है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी दौरान मेघपुरा के मुख्य मार्ग में लंबे समय से जलभराव के कारण कीचड़ की समस्या को देखते हुए पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, ग्राम पंचायत प्रशासक ओंकार लाल तथा ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल द्वारा निर्मित नाले एवं मैजिक चैनल का भी निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मेघपुरा में आयोजित होने वाली यह रात्रि चौपाल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story