चित्तौड़गढ़। देशभर में प्रसिद्ध मीरा महोत्सव के आयोजन को लेकर मीरा स्मृति संस्थान की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। संरक्षक सत्यनारायण समदानी एवं ओमप्रकाश ओदिच्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष के मीरा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए संस्थान के सहसचिव अनन्त समदानी को संयोजक नियुक्त किया गया। आयोजन की वित्त व्यवस्था के साथ विभिन्न कमेटियों के गठन को लेकर भी निर्णय लिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा, राकेश मंत्री, सुनील ढीलीवाल, अमरकंठ उपाध्याय, जय प्रकाश भटनागर, प्रदीप काबरा, प्रदीप दीक्षित, विट्ठल पांडे और महेंद्र मेड़तिया उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संयोजक नियुक्त किए गए अनन्त समदानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उनके संयोजन में भव्य मीरा महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन एवं धन से योगदान देने का विश्वास दिलाया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story