चित्तौड़गढ़। शहर के समीप स्थित सुरजना गांव में गत दिनों नारकोटिक्स विभाग द्वारा उजागर की गई एमडी फैक्ट्री मामले में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने इस पूरे प्रकरण के मुख्य सरगना ताराचंद कुमावत को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। अब आरोपी से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

छापेमारी और पूर्व में हुई गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग ने 12 जनवरी को सुरजना गांव में छापा मारकर एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया था। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी ताराचंद कुमावत मौके से फरार हो गया था। कार्रवाई के दौरान उसके सहयोगी सोनू सिंह एवं फैक्ट्री संचालित हो रहे स्थान के मालिक मांगीलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही विभाग द्वारा ताराचंद की सघन तलाश की जा रही थी।

मंदसौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी

विभाग की टीम ने उसे मंदसौर से दबोच लिया। आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसके भाई सत्यनारायण कुमावत सहित अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। छापेमारी के दौरान मौके से एमडी बनाने में प्रयुक्त विभिन्न रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए थे। इधर, इस मामले से जुड़ा एक और पहलू सामने आया है।

बड़े संगठित नेटवर्क की आशंका

अधिकारियों का कहना है कि "जिस पैमाने पर एमडी फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसमें केवल कुछ लोगों का शामिल होना संभव नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।" अधिकारी अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story