चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा की ओर से विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के तहत अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण प्रमुख दिव्या भड़क्त्या के नेतृत्व में अंगदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंती में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंगदान का लोगो लगाकर अंगदान के महत्व की जानकारी दी गई। अध्यक्ष सरोज नाहर, दिलखुश खैरोदिया, कमला गौड़ तथा क्षमता भड़क्त्या ने विद्यार्थियों को अंगदान के बारे में जानकारी दी और उनसे प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने अंगदान करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर बच्चों को अंगदान से संबंधित पोस्टर और स्टेशनरी भी वितरित की गई। कार्यक्रम में राजेश व्यास, सोनिका चौरड़िया, नीलु चावला तथा विद्यालय स्टाफ ने पूरा सहयोग किया।

विद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा के लिए शाखा की ओर से पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा से रेणु भड़क्त्या, ज्योति चोपड़ा, सुधा तातेड़, टीना चपलोत, प्रभा जैन, ज्योति गुप्ता और मंजु पितलिया ने पूरा सहयोग किया। अंगदान जागरूकता के साथ पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी सक्रिय किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story