चित्तौड़गढ़ में खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष सुथार का स्वागत, संगठन विस्तार पर जोर
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष सुथार का स्वागत किया गया। प्रमोद सिसोदिया की मौजूदगी में संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर तक खेलों से जोड़ने पर जोर दिया गया। जानिए नियुक्ति और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष सुथार और अन्य पदाधिकारी स्वागत समारोह के दौरान खड़े दिखाई दे रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की उपस्थिति में खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष सुथार के जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रथम बार पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन को खेल गतिविधियों के माध्यम से अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनीष सुथार की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान द्वारा की गई है। इस नियुक्ति को लेकर पूरे जिले में हर्ष का माहौल बताया गया। युवा मनीष सुथार की नियुक्ति से खेल से जुड़े पदाधिकारियों को प्रोत्साहन मिलने तथा उनके लिए आगे अवसर खुलने की बात कही गई। साथ ही कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ को भी इससे मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि जिले में कांग्रेस के जितने भी पदाधिकारी खेल से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपनी टीम में शामिल कर कांग्रेस को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक खेलों से जोड़ा जाए।
स्वागत कार्यक्रम में दिनेश गुर्जर, गोटू अली, राम रतन गाडरी, अभिषेक सुथार, विष्णु गर्ग, इरफान खान, खुमेंद्र गुर्जर, युवराज सिंह चौहान, देव व्यास सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती और खेल प्रकोष्ठ के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
