चित्तौड़गढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 21 जुलाई को प्रस्तावित "चलो दिल्ली संसद घेराव" अभियान को सफल बनाने और जिले से अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला सह प्रभारी डॉ. हिमानी नंदवाना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

बैठक के दौरान बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने, कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महिला आरक्षण लागू करने और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने सभी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा सके और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी प्रभावी ढंग से की जा सके।

बैठक में नगर अध्यक्ष सुनीता परख (निम्बाहेड़ा), रेणु कंवर राठौड़ (चित्तौड़गढ़), लीला देवी माली (कपासन), भामिनी शर्मा (बड़ी सादड़ी), ज्योति कंवर (रावतभाटा), नानीबाई रेगर (बेगूं) तथा ब्लॉक अध्यक्ष अनुसुइया मीणा (निम्बाहेड़ा), सुनीता गुर्जर (बड़ी सादड़ी), गायत्री चौधरी (चित्तौड़गढ़), कलाबाई गुर्जर (गंगरार-पारसोली) और कन्याबाई धाकड़ (बेगूं-रावतभाटा) उपस्थित रहीं।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष कन्या देवी सोनी, जमीला बेन बोहरा, शांता बक्शी, पुष्पा कुमावत, संतोष धाकड़, मीनाक्षी जैन, रामकन्या, जिला महासचिव ममता शर्मा, इन्द्रा प्रजापत, सुनीता छिपा, कलिका जैन, सुमन कुमावत, सुशीला रेगर, वन्दना जैन, जिला सचिव मधु गोस्वामी, गायत्री शर्मा, गीता सुथार, नर्मदा जंगम, दुर्गा जटिया, विमला जारोली, अनिता नंदवाना, जिला सदस्य शबनम बी, फूला बाई, जमना तथा निवर्तमान पार्षद कुसुमलता मीणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आशा दमामी ने किया। बैठक में 21 जुलाई को प्रस्तावित "चलो दिल्ली संसद घेराव" अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story