महिला कांग्रेस की चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 9 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि यह विस्तार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा एवं राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार किया गया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नवविस्तारित कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव और 4 सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती जामिला बेन बोहरा, श्रीमती पुष्पा देवी कुमावत और श्रीमती कंचन देवी अहीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव पद पर श्रीमती रितु कंवर चौहान और श्रीमती नन्दु देवी अहीर को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर श्रीमती रिना देवी चौधरी, श्रीमती दीपिका रेगर, श्रीमती नानी देवी गाड़री और श्रीमती शंकरि देवी जाट को शामिल किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों में श्रीमती अनुसुइया मीणा को निम्बाहेड़ा, श्रीमती सीता देवी जाट को कपासन ब्लॉक बी, श्रीमती गायत्री चौधरी को चित्तौड़गढ़ ग्रामीण, श्रीमती काली बाई गुर्जर को गंगरार पारसोली, श्रीमती कन्या बाई धाकड़ को बेगूं रावतभाटा, श्रीमती कृष्णा गौड़ को डूंगला और श्रीमती सुनीता गुर्जर को बड़ी सादड़ी ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर अध्यक्षों में श्रीमती सुनीता पारख को निम्बाहेड़ा, श्रीमती रेनु कंवर राठौड़ को चित्तौड़गढ़ शहर, श्रीमती nानी बाई रेगर को बेगूं, श्रीमती नमिता शर्मा को बड़ी सादड़ी, श्रीमती लीला देवी माली को कपासन और श्रीमती ज्योति कंवर को रावतभाटा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि इससे पहले कार्यकारिणी में 61 महिलाओं को स्थान दिया गया था, जो अब 9 नए पदाधिकारियों के शामिल होने के बाद बढ़कर 70 हो गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का गठन व्यापक विचार-विमर्श के बाद किया गया है, जिसमें वरिष्ठ नेता उदयलाल आंजना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी लेकर सभी समाजों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी को लेकर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ और कनिष्ठ महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के सक्रिय और प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को जिलेभर से बधाइयां मिल रही हैं। विस्तृत और संतुलित कार्यकारिणी को लेकर संगठन के भीतर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है, जिसे महिला कांग्रेस के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story