चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी युवा संगठन, जिला माहेश्वरी महिला संगठन, नगर माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी जन सेवा समिति महेश वाटिका गांधीनगर के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी सी ए सम्मान समारोह महेश वाटिका में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज के गौरव और युवाओं की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

कृष्ण गोपाल हेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य सी.पी. नामधरानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री कृष्णा समदानी ने की।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मार्गदर्शन करने वाले अर्जुन मूंदड़ा, ओमप्रकाश तोषनीवाल, महेश लढ्ढा, गोविंद लाल गदिया, राकेश मंत्री, शैलेंद्र झंवर, लोकेश समदानी, कृष्ण गोपाल हेड़ा, कृष्णा समदानी, चंदा नामदार, मंजू तोषनीवाल, लीला आगाल, रीतू सोडाणी, भरत जागेटिया, महेश नुवाल, शंकर लाल काबरा, जया तोषनीवाल, भावना न्याती, गौरव जागेटिया, शंभू लाल सोमानी, अशोक न्याती, दीपक आगाल, विनोद न्याती, चंद्र प्रकाश न्याती, राकेश खटोड, नवरोत्तम हेड़ा, ललित लड़ा, लोकेश अजमेरा, सुरेश बांगड़, कैलाश भूतडा, कमलेश डाड, ओम प्रकाश भंडारी, मुकेश आगाल, हरीश नाराणीवाल एवं समाज जन उपस्थित रहे।

जिले के 11 प्रतिभावान सीए का सपरिवार सम्मान

शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि जिले में माहेश्वरी समाज के 11 समाज बंधु सीए बने, जिनमें अंशुल न्याती, लव तोषनीवाल, रोहित लड्ढ़ा, जय आगाल, अजय राठी, शरद गदिया, दक्ष न्याति, किशन कलंत्री, आयुषी अजमेरा, अर्चित न्याति एवं रघु हेडा का सपरिवार उपरना ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि "माहेश्वरी समाज हमेशा से ही शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, आज हमारे 11 युवाओं ने सीए बनकर इस परंपरा को और मजबूती प्रदान की है।" सभी उपस्थित समाज जनों ने नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story