चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति और परंपरा की धरा चित्तौड़गढ़ में गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा रंग तेरस एवं गणगौर महोत्सव का भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धापूर्ण 'महेश वंदना' के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव रितु सोडाणी, सहसचिव भावना न्याती, नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल एवं सचिव नीतू तोषनीवाल सहित समाज की कई गणमान्य महिलाओं ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

संगठन की अध्यक्ष शीला भराड़िया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। गौरवमयी अनुष्ठान के बीच नई अध्यक्ष संगीता कलंत्री, सचिव रितु सोमानी, कोषाध्यक्ष वंदना सोमानी, संगठन मंत्री दीपिका डाड, उपाध्यक्ष अनीता कोगटा एवं कोकिला पुंगलिया, तथा सांस्कृतिक मंत्री वर्षा डाड सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। दायित्व बोध के इस क्षण ने संगठन के आगामी सेवा कार्यों के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुए कोषाध्यक्ष संगीता कलंत्री ने जानकारी दी कि 'ईशर गणगौर बनो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु दीपिका डाड एवं रितु लढ्ड़ा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उत्सव की महक को आगे बढ़ाते हुए वर्षा डाड, रितु सोमानी, पूजा न्याती एवं मधु आगाल ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए न केवल गणगौर का पूजन किया, बल्कि तंबोला, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न रोचक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव के आनंद को द्विगुणित किया।

इस भव्य आयोजन की साक्षी रिंकू कोगटा, इंदिरा काबरा, अंजलि बांगड़, ललिता तोतला, नीलम सोनी, नेहा ईनाणी, श्वेता भंडारी, प्रियंका ईनानी, राधा ईनानी, नीलम ईनाणी, विमला सोमानी, चंदा सोमानी, पुष्पा आगाल, मधु अजमेरा, शारदा न्याती, कविता न्याती सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं बनीं। सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक निष्ठा के साथ संपन्न हुआ यह महोत्सव न केवल सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए अपनी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story