चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी का सघन दौरा कर तीनों क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन किया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।

जिलाध्यक्ष लीला आगाल ने बताया कि ग्रामीण अंचल की महिलाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों ने बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी में बैठकें आयोजित कीं। बैठकों में महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अगाल ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। जब तक ग्रामीण क्षेत्रों की बहनें जिले के संगठन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ेंगी, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने संगठन के महत्व और उद्देश्यों के साथ महिलाओं के स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समाज की बहनों से अधिक से अधिक संख्या में जिले से जुड़ने और अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया।

रितु सोढाणी ने अपने संबोधन में संगठन के नियमों, आगामी कार्य योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले से जुड़ने के पश्चात इन क्षेत्रों की बहनों को सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक मंच मिलेगा, जिससे उनके नेतृत्व कौशल में वृद्धि होगी।

डिंपल बिरला ने बताया कि दौरे के दौरान तीनों क्षेत्रों में संगठन की इकाइयों का गठन कर उन्हें जिला संगठन से जोड़ा गया। सर्वसम्मति से प्रत्येक क्षेत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री का मनोनयन किया गया। बड़ीसादड़ी में अध्यक्ष पद पर साधना मालू, सचिव अर्पिता बांगड़, कोषाध्यक्ष वर्षा लड्डा और संगठन मंत्री सुभद्रा बांगड़ को मनोनीत किया गया। बड़ीसादड़ी में मनोरमा पोरवाल के नेतृत्व में सभी जिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

सरिता चेचाणी ने बताया कि बोहेड़ा में अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी, सचिव कविता पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुधा भूतड़ा और संगठन मंत्री करिश्मा लड्डा को मनोनीत किया गया। वहीं भावना न्याती ने बताया कि बांसी में अध्यक्ष पद पर प्रेमलता बसेर, सचिव सोनिया मंडोवरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवपुरा और उपाध्यक्ष गरिमा बसेर का मनोनयन हुआ।

प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य चंदा नामधर ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा और बांसी की माहेश्वरी समाज की बहनें उपस्थित रहीं। अंत में जिला कार्यकारिणी ने नवगठित टीमों को शुभकामनाएं दीं। तीनों ग्रामीण क्षेत्रों में इकाइयों के गठन से जिला माहेश्वरी महिला संगठन का संगठनात्मक विस्तार हुआ और स्थानीय महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का मंच मिला।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story