महेश नवमी महोत्सव की चतुर्थ शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य समापन, 90 प्रतिभागियों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा
चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित चतुर्थ शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य समापन हुआ। 90 प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि ‘शातिर परिवार’ पुरस्कार ने विशेष आकर्षण बटोरा।

चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित चौथी शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों के साथ पुरस्कार और प्रमाण पत्र लेकर खड़े विभिन्न आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागी।
महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित चतुर्थ शतरंज चैम्पियनशिप का उत्साहपूर्ण और भव्य समापन हुआ। माहेश्वरी समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दो दिनों तक चले इस आयोजन में अपनी बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।
महेश वेलफेयर सोसाइटी प्रतापनगर द्वारा स्वर्गीय शंकरलाल कोठारी मेमोरियल एवं कोठारी परिवार के मुख्य प्रायोजन में आयोजित इस चैम्पियनशिप का संचालन माहेश्वरी यूथ चैस क्लब और माहेश्वरी वुमेंस चैस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता को जिला शतरंज संघ एवं चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ।
चैम्पियनशिप के दूसरे दिन निर्णायक मुकाबलों का शुभारंभ प्रहलाद नामधर, महेंद्र कोठारी, लोकेश सोनी, डॉ. राधेश्याम लढ़्ढा, गजेंद्र कोठारी, चंदा नामधर, अलका चौखड़ा, कृष्णा कोठारी, प्रियंका, वामिनी, नंदनी, अभिनव, अनुपम भंडारी, जनार्दन चौखड़ा, बसंत भराडिया, रविशंकर न्याती और बालकृष्ण सोनी सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश, मां सरस्वती एवं स्वर्गीय शंकरलाल कोठारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन मुंदड़ा रहे, जबकि समाज कल्याण विभाग के निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राकेश मंत्री, महेंद्र कोठारी, गजेंद्र कोठारी एवं परिवार, कैलाश भूतड़ा, निलेश बल्दवा, चंदा नामधर, अलका चौखड़ा और सोनू मुंदड़ा सहित कई सामाजिक एवं खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-7 बालक वर्ग में कियान राज जागेटिया तथा बालिका वर्ग में मिशिका भराडिया विजेता बने। अंडर-9 बालक वर्ग में अर्थ अंकित सोनी और बालिका वर्ग में वंशिका शांतनु माहेश्वरी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालक वर्ग में भाविक कोठारी विजेता रहे, जबकि अंडर-13 बालक वर्ग में विहान मण्डोवरा एवं बालिका वर्ग में प्रिशा माहेश्वरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में अनुज आगाल तथा बालिका वर्ग में एकाक्षी ईनाणी ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम ईनाणी और बालिका वर्ग में अनुष्का आगाल विजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में अर्थव आगाल तथा बालिका वर्ग में अक्षरा समदानी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर महिला वर्ग में अदिति मुंदड़ा ने प्रथम, अलका मंत्री ने द्वितीय और सुनीता हेडा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग (19 वर्ष से अधिक आयु) में भरत सोमानी प्रथम, अनुज ईनाणी द्वितीय और निलेश माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण ‘चित्तौड़ चैसकिंग शतरंज का शातिर परिवार’ पुरस्कार रहा। इस श्रेणी में 12 अंकों के साथ रश्मि, शैलेन्द्र और अक्षरा समदानी परिवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 8 अंकों के साथ बब्लू एवं हिना अजमेरा परिवार द्वितीय तथा समान 8 अंकों के साथ अनुज, एकाक्षी और अयान ईनाणी परिवार तृतीय स्थान पर रहे। विजेता परिवारों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस शतरंज चैम्पियनशिप ने न केवल खिलाड़ियों की बौद्धिक क्षमता को मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में खेल संस्कृति, पारिवारिक सहभागिता और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का भी सशक्त संदेश दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
