पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में 101 पौधे रोपित, महावीर इंटरनेशनल ने दिया हरित भविष्य का संदेश
चित्तौड़गढ़ में महावीर इंटरनेशनल ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के सानिध्य में 101 पौधे रोपे। अभियान के साथ कई महत्वपूर्ण पहल भी की गईं।

चित्तौड़गढ़ में महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय परिसर में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव और संस्था के पदाधिकारी पौधारोपण करते हुए।
चित्तौड़गढ़ में महावीर इंटरनेशनल ने अपने 52वें स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण अभियान के विभिन्न चरण आयोजित किए। इसी क्रम में महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय परिसर में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं पर्यावरण मित्र भगवान दास झंवर के सानिध्य में 101 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान दास झंवर, रेखा सिंह, सी. एम. बोकड़िया एवं हस्तीमल चंडालिया का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने संस्था के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारे कर्ज को चुकाने का माध्यम है।
कार्यक्रम के तहत ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ अभियान के अंतर्गत कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया। साथ ही नेत्र चिकित्सालय के यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का शुभारंभ अशोक लोढ़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. ए. एल. जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि अध्यक्ष अभय संजेती ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जे. एल. टेलर ने किया।
सी. पी. जैन ने बताया कि संस्था द्वारा इसी सप्ताह कुल 246 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा भविष्य में और अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, नेत्र चिकित्सक डॉ. कनिका तुलसानी तथा चिकित्सालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। पौधारोपण अभियान के माध्यम से संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
