चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रोज पेटल्स माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर में 230वां निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्व. गीतादेवी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर पुत्र वीर डॉ. पीयूष शर्मा एवं प्रशांत शर्मा के सौजन्य से आयोजित शिविर में कुल 496 लाभार्थियों का परीक्षण किया गया।

शिविर का शुभारंभ कविता शर्मा एवं विद्यालय निदेशक दिलीप पोखरणा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से शर्मा परिवार का अभिनंदन किया गया।

शिविर में डॉ. कनिका तुलसानी की टीम ने 496 लाभार्थियों की जांच की। इनमें 122 नेत्र रोगियों को उपचार दिया गया, 42 लोगों को निःशुल्क दवाइयां तथा 48 लोगों को पास की नजर के चश्मे प्रदान किए गए। इसके साथ ही 28 लोगों का रक्तचाप और 24 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई।

विद्यालय के 320 विद्यार्थियों की भी नेत्र जांच की गई। जांच में 25 विद्यार्थियों को आगे की जांच के लिए चिकित्सालय रेफर किया गया। जांच के उपरांत 7 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनका निःशुल्क ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से किया जाएगा।

शिविर की सफलता में विद्यालय स्टाफ के साथ संस्था के सी.एम. रांका, राजेंद्र संचेती, प्रकाश गांग, जे एल टेलर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। शिविर में नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विद्यार्थियों की नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया, जिससे जरूरतमंद लाभार्थियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध हुई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story