चित्तौड़गढ़ में महावीर इंटरनेशनल ने 52वीं स्थापना वर्षगांठ पर 9 विद्यालयों के 219 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी वितरित की।

चित्तौड़गढ़ में महावीर इंटरनेशनल की 52वीं स्थापना वर्षगांठ के पावन अवसर पर मिशन शिक्षा दान सर्वोत्तम दान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टेशनरी वितरण अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में संस्था ने विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप कॉपियां और आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

इस अभियान के तहत नई आबादी खोर, दल मगरी, हरमाड़ा, मायरा, भंडारिया, गड़रिया वास, बरदी सिंह का खेड़ा, भीलों की झोपड़ियां गांधी नगर तथा खरड़ी बावड़ी सहित कुल 9 विद्यालयों में 219 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी इस सेवा अभियान की सार्थकता को दर्शाती रही।

स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अभय संजेती के साथ प्रवीण जैन, सी. पी. जैन, जे. एल. टेलर, बसंती लाल मेहता, रतन संजेती एवं प्रेम शंकर दशोरा ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

संस्था ने बताया कि पिछले चार दिनों में 17 विद्यालयों के 600 से अधिक विद्यार्थियों तक स्टेशनरी सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। आगामी दिनों में भी अन्य जरूरतमंद विद्यालयों में यह सेवा कार्य जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों ने महावीर इंटरनेशनल के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक पहल बताया। संस्था का यह अभियान जरूरतमंद विद्यार्थियों तक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story