चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एनएसएस की चारों इकाइयों का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। ‘हरा भरा स्वच्छ परिसर अभियान’ की थीम पर आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने सेवा, स्वच्छता, पौधारोपण और साइबर जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती मेहता ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा एवं श्रम के महत्व से अवगत कराते हुए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. संदीप शर्मा रहे। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्भव एवं संगठन के विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले विभिन्न राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. पीयूष शर्मा, प्रो. अखिलेश चाष्टा, प्रो. भरतदास वैष्णव, एनएसएस की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी मोहित चुहाड़िया, विद्या कँवर, चेतन प्रकाश, महिपाल दान, मीनाक्षी चौधरी, शिव भगवान, किशन दान, डॉ नमिता वाजपेयी, डॉ सुषमा लोठ, प्रवीन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन कार्यक्रम अधिकारी भारती भावनानी ने किया।

शिविर के दूसरे सत्र में पौधारोपण, कैंपस की सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने इन गतिविधियों में भाग लेकर परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया।

शिविर के तीसरे सत्र में कार्यक्रम अधिकारी मोहित चुहाडिया ने साइबर जागरूकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने तथा विकसित भारत युवा संवाद के तहत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस तरह शिविर में सेवा एवं श्रम से जुड़ी गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता और विभिन्न अवसरों से भी जोड़ा गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story