चित्तौड़गढ़। श्री देवनारायण मंदिर के पास स्थित श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान में स्व. किशन सिंह राणावत की स्मृति में निर्मित एक कक्ष व बेसमेंट का लोकार्पण समारोह तथा होली मिलन कार्यक्रम गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य पत्नी मिट्ठू कंवर और पुत्र तख्त सिंह राणावत की ओर से करवाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान सिंह आक्या ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय सिंह खंगारोत उपस्थित रहे। अतिथियों में हर्षवर्धन सिंह, देवीसिंह राणावत, नरपत सिंह भाटी, नारायण सिंह, देवेंद्र कंवर, प्रवीण सिंह, मोहन सिंह भाटी, कर्नल रणधीरसिंह, लाल सिंह भाटी, पृथ्वी सिंह हाडा, बलवीर सिंह, गोवर्धन सिंह भाटी, तेजपाल सिंह, शक्ति सिंह मुरलिया, बहादुर सिंह, मनोहर सिंह और गौरव त्यागी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय महिलाओं द्वारा पारंपरिक ढंग से फाग उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसने समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। ब्राह्मण समाज, कीर समाज और गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने भी सांसद और विधायक का सम्मान किया।

समारोह में वक्ताओं ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा 36 कौम को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर अतिथियों को भामाशाह द्वारा सांवलिया जी और बायणमाता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

संस्थान की ओर से प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, संपत्तसिंह शेखावत, छोटू सिंह शेखावत, मुकुंद सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, केसर सिंह, नारायण सिंह, दिलीप सिंह, गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह, ईश्वर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गणपतसिंह, रघुवीर सिंह, भगवत सिंह, भीम सिंह, शंकर सिंह, अभय सिंह और हरिसिंह ने अतिथियों का सम्मान व सत्कार किया। कार्यक्रम सामाजिक एकता, परंपरा और क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story