श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान में नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान, विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा
महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों और महासभा सदस्यों का अभिनंदन कर विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

चित्तौड़गढ़ के श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान संस्थान के पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा की कार्यकारिणी के सदस्य एक साथ।
चित्तौड़गढ़ में श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों सहित पदोन्नत सहायक निरीक्षक, सेवानिवृत्त अध्यापक और मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी का अभिनंदन करते हुए संस्थान की गतिविधियों और निर्माण कार्यों की जानकारी साझा की।
संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद छोटू सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह मेड़तिया, नगेंद्र सिंह राठौड़, दुर्ग पाल सिंह झाला, विपिन सिंह शक्तावत और विपुल सिंह राणावत का स्वागत किया गया। इसके साथ ही पदोन्नत हुए सहायक निरीक्षक प्रतापसिंह और सेवानिवृत्त हुए अध्यापक राजकुमार सिंह का भी संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष जयपाल सिंह शक्तावत सहित महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संपत्तसिंह शेखावत ने आभार व्यक्त किया। स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत नवनिर्वाचित पार्षदों ने संस्थान के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने और हर तरह का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने अपनी गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माण कार्यों में जनसहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही विधायक चंद्रभान सिंह और सांसद सी.पी. जोशी द्वारा संस्थान को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की गई।
कार्यक्रम में संस्थान के मुकुंदसिंह, केसर सिंह, नारायण सिंह, दिलीप सिंह, ईश्वर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, भगवत सिंह, टीकमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और शंकर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में जनप्रतिनिधियों और संस्थान के पदाधिकारियों के बीच आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता सामने आई, जिससे संस्थान के निर्माण कार्यों और गतिविधियों में जनसहभागिता को आगे बढ़ाने की दिशा में सहमति बनी।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
