चित्तौड़गढ़ में महाराणा भूपाल शिक्षा समिति के नए कार्यों का शुभारंभ, शूटिंग रेंज डोम का शिलान्यास और कार्यालय उद्घाटन
चित्तौड़गढ़ में महाराणा भूपाल शिक्षा समिति परिसर में शूटिंग रेंज डोम का शिलान्यास, स्कूल कार्यालय उद्घाटन और आमसभा में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

चित्तौड़गढ़ में महाराणा भूपाल शिक्षा समिति परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और समिति के पदाधिकारी।
चित्तौड़गढ़ स्थित महाराणा भूपाल शिक्षा समिति परिसर में शूटिंग रेंज के लिए डोम का शिलान्यास तथा महाराणा भूपाल पब्लिक स्कूल कार्यालय का उद्घाटन सांसद सी.पी. जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा समिति के पदाधिकारी, समाजजन तथा शिक्षा एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने चित्तौड़गढ़ के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक ट्रेन का नाम वीर भूमि चित्तौड़गढ़ रखा गया है। इसके साथ ही मेवाड़ के महापुरुष महाराणा प्रताप, जयमल राठौड़, झाला मान सहित अन्य विभूतियों के नाम से डाक टिकट जारी कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि बप्पा रावल पर नाथद्वारा के पास भव्य पेनोरमा का निर्माण कार्य भी जारी है। सांसद जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा भूपाल शिक्षा समिति बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक कोचिंग केंद्र शुरू करे, जहां सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाए। उन्होंने समिति द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान जोहर स्मृति संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष निर्मला कंवर राठौड़, महामंत्री भंवरसिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, हरिसिंह, राजेन्द्र सिंहा, विमल सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित शिक्षा एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों का उपरना ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जोगेन्द्रसिंह ने किया।
कार्यक्रम के बाद महाराणा भूपाल शिक्षा समिति की आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में शिक्षा समिति अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने वार्षिक आमसभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने हॉस्टल, स्कूल और लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित लाभार्थियों तथा संस्था को सहयोग करने वाले भामाशाहों के बारे में भी अवगत कराया।
बैठक में संस्था द्वारा आगामी समय में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक वर्ष महाराणा भूपाल की जयंती मनाए जाने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। इसके बाद राजेन्द्र सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष उदय सिंह चौहान ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के समक्ष रखा, जिसे भी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।
इस अवसर पर सहदेवसिंह, नरेन्द्रसिंह, गजराजसिंह, शक्तिसिंह, प्रदीपसिंह, देवीसिंह, प्रवीणसिंह, मंगलसिंह, जीवनसिंह, मदनसिंह, गंगासिंह, ऋतुराजसिंह, भंवरसिंह, रतन भवंरसिंह, विरेन्द्रसिंह, मूलसिंह, महेन्द्रसिंह, कृष्णपाल सिंह चुण्डावत, हरिसिंह, राजेन्द्रसिंह, विमलसिंह, भारतसिंह, दिलिपसिंह, रणवीरसिंह, लक्ष्मणसिंह, गजेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, देवेन्द्रसिंह, मायाकंवर शक्तावत, देवेन्द्र सिंह चुण्डावत, उर्मिला कंवर चुण्डावत, राणीकंवर, मंजूकंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लिए गए निर्णयों और प्रस्तुत प्रतिवेदनों के अनुमोदन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
