चित्तौड़गढ़: महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता और उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला अधिकारिता विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों और स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया।

चित्तौड़गढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी, विधिक विशेषज्ञ और संभागगी।
चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राधिकरण सचिव सुनिल कुमार गोयल द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं के उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण का आह्वान
इस दौरान प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि "महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें, ताकि समाज में महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक वातावरण मिल सके एवं महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के महत्व पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना एक विकसित और प्रगतिशील समाज की पहचान है जिससे महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, व्यवसाय और राजनीति सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करें।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और संकल्प
इस दौरान कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राकेश तंवर, महिला पर्यवेक्षक चैताली जैन, कालिका यूनिट की सदस्याएं, सखी वन स्टॉप की सदस्याएं एवं विधिक प्राधिकरण की अधिवक्ता, काउंसलर भारती गहलोत, अधिवक्ता आयुषी गहलोत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
