चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक कल्याणकारी शिविर के आयोजन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल एवं स्वयंसेवी संस्थान जन साहस के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को ग्राम पंचायत भदेसर में आमजन की शिकायतों के संबंध में लोक कल्याणकारी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सरकारी सेवाओं एवं शिकायतों का पंजीकरण

इस अवसर पर आमजन से निम्नलिखित सेवाओं से संबंधित समस्याओं को सुनकर आवेदन प्राप्त किए गए:

  • आधार कार्ड और जनाधार
  • राशन कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र
  • पेंशन और मूल निवास प्रमाण पत्र

"मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।"

निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाएं

इस दौरान प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत करवाते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण योजना 2010 के बारे में बताया। इस योजना का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 में वर्गीकृत समाज के गरीब, हाशिए और कमजोर वर्गों को कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।

इसके अलावा सचिव ने प्राधिकरण की विभिन्न निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी:

  • निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना
  • पीड़ित प्रतिकर दिलवाना
  • निःशुल्क विधिक सहायता के तहत अपील संस्थित कराना
  • मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण

राज्यव्यापी अभियान एवं सामाजिक जागरूकता

इस अवसर पर भारती गहलोत द्वारा प्राधिकरण द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ, त्वरित समाधान’ के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित विषयों पर भी संवाद किया गया:

  • जागृति, संवाद एवं ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस एवीगशन
  • नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय अभियान
  • पर्यावरणीय विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल
  • बाल विवाह रोको अभियान एवं दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न मुद्दे

इस अवसर पर भारती गहलोत, आयुषी, शांतिलाल आदि उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story