चित्तौड़गढ़: श्री लखेरा समाज का होली स्नेह मिलन और नई कार्यकारिणी गठित
रानीखेड़ा के चैना माता मंदिर में आयोजित समारोह में 21-22 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

चित्तौड़गढ़ के रानीखेड़ा स्थित चैना माता मंदिर परिसर में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ जन और नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य।
चित्तौड़गढ़। श्री लखेरा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन समारोह रानीखेड़ा स्थित समाज के चैना माता, कुशला माता मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित समाज बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया।
आरती एवं अतिथियों का भव्य स्वागत
सत्यनारायण लखारा ने बताया कि स्नेहमिलन समारोह के प्रारंभ में चैना माता कुशला माता की आरती की गई। इसके पश्चात् रतनलाल की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में दिनेश, भंवरलाल, रतनलाल, देवीलाल, घनश्याम आदि अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भगवतीलाल ने बैठक के एजेंडे की जानकारी दी।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का निर्णय
चांदमल ने आगामी वार्षिकोत्सव व चैना माता कुशला माता मंदिर परिसर में शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बारे में अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मत निर्णय हुआ जिसके अनुसार आगामी 21 व 22 जून को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा जिसमें 21 जून को रात्रि भजन संध्या एवं 22 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे। मंदिर के सहयोगी भामाशाह रमेश का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए समाज बंधुओं ने नगद राशि एवं सामान देने की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी का गठन एवं मनोनयन
इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश, उपाध्यक्ष राहुल, महामंत्री भोलेश एवं कोषाध्यक्ष गणपत को मनोनीत किया। समाजजनों ने सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
