कृषि विज्ञान केंद्र में स्वच्छता अभियान, 50 युवक-युवतियों ने ली स्वच्छता की शपथ
चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम हुआ। 50 युवक-युवतियों ने शपथ ली और वर्मी कम्पोस्ट, गृह वाटिका सहित स्वच्छता की जानकारी ली।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा और अधिकारी स्वच्छता की शपथ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल सोलंकी ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
डॉ. सोलंकी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। इस दौरान 50 युवक-युवतियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता अभियान के तहत डॉ. सोलंकी ने युवकों एवं किसानों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ हाथ धोने की प्रायोगिक विधि की जानकारी दी। अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों, जिनमें वर्मी कम्पोस्ट इकाई, अजोला इकाई, बकरी पालन, मुर्गीपालन इकाई एवं बगीचे शामिल हैं, की साफ-सफाई की गई और कचरे का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में कृषि अवशेषों से वर्मी कम्पोस्ट बनाने तथा घरेलू अपशिष्ट का उपयोग कर गृह वाटिका स्थापित करने की जानकारी भी दी गई। केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, शंकर लाल नाई, राजू गुर्जर, बनवारी लाल मेहर आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट के उपयोग और साफ-सफाई से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रतिभागियों तक पहुंचाई गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
