राज्यपाल स्मार्ट विलेज पहल के तहत पायरी में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम, किसानों को फॉल आर्मी वर्म नियंत्रण का प्रशिक्षण
चित्तौड़गढ़ के पायरी गांव में राज्यपाल स्मार्ट विलेज पहल के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र ने कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ किसानों को मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म नियंत्रण का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के पायरी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि संबंधी प्रशिक्षण देते हुए विशेषज्ञ नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्यपाल स्मार्ट गांव पहल कार्यक्रम के तहत पायरी गांव में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.एल. सोलंकी ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल ने स्मार्ट गांव विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा एक-एक गांव गोद लेने की पहल की है। इस पहल का उद्देश्य ऐसा आदर्श गांव विकसित करना है, जहां केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाएं प्रभावी रूप से कार्यान्वित हों।
डॉ. आर.एल. सोलंकी ने बताया कि कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को शिक्षा का विकल्प उपलब्ध कराना है, जिन्होंने यह अवसर गंवा दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मक्का फसल की ऑन फार्म ट्रायल के अंतर्गत किसानों के खेतों पर फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के लिए इमाबेक्टिन बेंजाइट का छिड़काव भी कराया गया।
कार्यक्रम सहायक संजय कुमार धाकड़ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। हमारा लक्ष्य लोगों को डिजिटल और आर्थिक रूप से साक्षर बनाना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। उन्होंने शिक्षा के महत्व और मानव जीवन में उसकी उपयोगिता पर चर्चा करते हुए शिक्षित होकर कल्याणकारी समाज की स्थापना में योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाबार्ड बाड़ी प्रोजेक्ट के महेश पंवार, विकास चौहान सहित 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल साक्षरता के साथ कृषि संबंधी व्यवहारिक जानकारी भी प्रतिभागियों तक पहुंचाई गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
