चित्तौड़गढ़: किराना व्यापार संगठन ने भीषण गर्मी में शुरू की जल सेवा
महावीर जयंती पर संत दिग्विजय राम द्वारा जल सेवा का शुभारंभ किया गया, जो अगले 3 माह तक यात्रियों, पशुओं और पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए निरंतर जारी रहेगी।

चित्तौड़गढ़ में महावीर जयंती के अवसर पर किराना व्यापार संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत दिग्विजय राम यात्रियों के लिए जल सेवा और पशु-पक्षियों हेतु परिंडे वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए।
चित्तौड़गढ़। किराना व्यापार संगठन द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान हो और गर्मी में राहत मिले इसलिए जल सेवा का कार्यक्रम चलाया जाता है। इस पुनीत कार्य के अंतर्गत जल सेवा हेतु पशुओं के पीने के लिए पानी की टंकियां, पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे और आयुर्वेदिक पौधे, जो मानव और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, वितरित किए गए।
महावीर जयंती पर संत दिग्विजय राम द्वारा अभियान का आगाज़
ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया कि "महावीर जयंती के अवसर पर संत दिग्विजय राम द्वारा जल सेवा का कार्यक्रम चालू हुआ जो अगले 3 माह तक निरंतर चलेगा।" इसके साथ ही पशुओं के लिए पानी की टंकियां, पक्षियों के लिए परिंडे और पौधे वितरण का कार्यक्रम संत द्वारा कराया गया। राजकुमार बज ने बताया कि "महावीर जयंती जुलूस पर पुष्प वर्षा और जल सेवा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया।" ### राहगीरों की सेवा और व्यापारियों का सामूहिक सहयोग
शहर में बाहर से आने वाले यात्री राहगीर और शहर वासियो को ठंडे जल की सुविधा मिले ऐसी भावना के साथ प्रतिवर्ष से कार्यक्रम चल रहा है, इसमें सभी किराणा व्यापारियों का सहयोग रहता है। इस सेवा कार्य के दौरान सुनील जागेटिया, सुरेश कुमार जैन, नाथू लाल भंडारी, मेघराज व्यास, विनोद गदिया, छोटूसिंह शेखावत, बद्री आगाल, अंकित पटवा, बसंत गोयल, सतीश सोमानी, अशीष कोठारी, विजय मालू, निलेश बाबेल, अनिल पटवा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
