चित्तौड़गढ़। गंभीरी नदी तट स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान खरडेश्वर महादेव का श्रीनाथ स्वरूप में आकर्षक शृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।

सोमवार को आयोजित महोत्सव में मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल सोनी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य देवराज साहू, चंद्रेश सिंह तंवर, छोटू वैष्णव, बाबूलाल जीनगर, महेश सोनी और गणेश काबरा सहित अन्य श्रद्धालु अन्नकूट महोत्सव की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

महोत्सव में दर्शन के लिए पहुंचे 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। प्रसाद में दाल, पुड़ी, मिक्स सब्जी, नुक्ती, चावल-चवला और मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजनों की गंगा ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। छप्पन भोग, महाआरती, भजन संध्या और अन्नकूट प्रसादी के साथ खरडेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story