चित्तौड़गढ़ के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कराटे टूर्नामेंट में शानदार सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले स्थित दिल्ली स्मार्ट पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन किया।

द डिफेन्स कराते अकादमी की कोच गरिमा वरदानी ने बताया कि प्रतियोगिता में निधी तिवारी, सिद्धि सनाढ्य और हाव्या गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, काव्य श्री चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल जिनिशा नैनवा और अस्मिता सिंह पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन दोनों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली तीनों खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करेंगी। 17 वर्ष आयु वर्ग में चयनित निधी तिवारी और सिद्धि सनाढ्य 8 से 12 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग में चयनित हाव्या गौतम पंजाब में 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रिया श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। दीपेंद्र दुबे ने टूर्नामेंट ऑब्जर्वर और सुशील शर्मा ने टूर्नामेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सभी निर्णायकों का चयन और नियुक्ति सीबीएसई की ओर से की गई थी। निर्णायकों ने पूरे टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराया।

प्रतियोगिता से चित्तौड़गढ़ लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों और कोच का माल्यार्पण कर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कविता अरोड़ा, प्रियंका गौतम, प्रवीण सनाढ्य, कुलदीप तिवारी, नारायण पाराशर, वीरेन्द्र सिंह चौहान और जयप्रकाश नैनवा उपस्थित रहे।

सीबीएसई कराटे टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण रही। स्वर्ण पदक विजेता तीनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनकी सफलता को अगले स्तर तक ले गया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story