जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के बुलंद हौसलों ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे दी है। ग्राम गौराजी का निम्बाहेड़ा में दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर सनसनी फैला दी है। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित परिवार किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। दोपहर के वक्त जब परिजन वापस लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर प्रवेश करते ही सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला और आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

सघन जांच के बाद यह सामने आया कि चोरों ने आलमारी में रखे करीब 2 किलो वजनी विभिन्न चांदी के आभूषण, डेढ़ तोला वजनी सोने की रामनामी और 60 हजार रुपये की नकदी पर कब्जा कर लिया। इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही कपासन थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब संदिग्धों के हुलिए और प्राप्त सुरागों के आधार पर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे पुलिस प्रशासन पर जल्द खुलासे का भारी दबाव है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story