चित्तौड़गढ़ में आयोजित 21वां कल्याण महाकुंभ भगवान शिव को समर्पित
मेवाड़ के श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय महाकुंभ में 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ और श्रीलिंग महापुराण का आयोजन हो रहा है।

तस्वीर में भगवान शिव की अलंकृत प्रतिमा दिखाई दे रही है, जिसे फूलों और 'जय श्री महाकाल' लिखे वस्त्रों से सजाया गया है।
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा इस वर्ष आयोजित 21वां कल्याण महाकुंभ भगवान शिव को समर्पित है। इस आयोजन के साथ ही कल्याण नगरी ऐसी प्रतीत हो रही है, मानो वह 'छोटी काशी' के रूप में निरूपित हो रही हो। वेदपीठ के पदाधिकारियों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब पांच दिवसीय 51 कुण्डीय श्री अतिरुद्र महायज्ञ पूर्णतः भगवान शिव को समर्पित किया गया है। महाकुंभ के दौरान भक्तों को 15वें पुराण के रूप में श्रीलिंग महापुराण के माहात्म्य का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ द्वारा भगवान शिव के निराकार स्वरूप की कथा, उनके पंच अवतारों और महिमा का विशेष वर्णन किया जाएगा।
आयोजन की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यज्ञशाला में पहली बार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अनुपम दर्शन सुलभ होंगे। पूरे नगर को शिवमय बनाने के उद्देश्य से शाम्ब सदाशिव के स्टीकर लगाए गए हैं, जिनमें भगवान शिव और माता पार्वती के पद चिह्न अंकित हैं, जो भक्तों के दर्शनार्थ उपलब्ध कराए गए हैं। महाकुंभ के प्रथम दिवस की शोभा यात्रा दशहरा मैदान स्थित ढाबेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें महाकालेश्वर सहित अन्य शिव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां वातावरण को पूर्णतः शिवमय बनाएंगी।
इस महाकुंभ के दौरान श्रीलिंग महापुराण के 111 पारायण संपन्न होंगे। साथ ही, भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' के लगभग पांच करोड़ जाप से संपूर्ण कल्याण नगरी का वातावरण गुंजायमान हो उठा है। शिव के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों से यह स्पष्ट है कि वेदपीठ के प्रयासों, ठाकुर जी की प्रेरणा तथा हजारों कल्याण भक्तों व नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन एक अद्भुत अनुभूति प्रदान कर रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान शिव स्वयं कैलाश धाम से कल्याण नगरी में अवतरित हो गए हों।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
