चित्तौड़ी आठम के पावन अवसर पर दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में धार्मिक आस्था और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला, जहाँ चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार सुबह विशाल ध्वजा चढ़ाई गई और हवन यज्ञ कर क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की गई।

कुलदीप पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस एवं कालिका माता मंदिर पाटोत्सव तिथि चित्तौड़ी आठम के उपलक्ष्य में सुबह विशाल ध्वजा लेकर श्रद्धालु दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुँचे। वहाँ विधि विधान से पूजा-अर्चना कर नई ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक अनुष्ठान महंत रामनारायण पुरी एवं महंत लालसिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ, जबकि पंडित अरविन्द भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न कराया।

हवन के दौरान इस वर्ष अच्छी बरसात, धन-धान्य की वृद्धि, बीमारियों से मुक्ति तथा सभी के आनंदमय जीवन की कामना करते हुए आहुतियां दी गईं। अनुष्ठान के समापन पर आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “जय चित्तौड़, जय मेवाड़” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमंत जैन, विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, नगर प्रचारक गोविन्द, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, सुशील शर्मा, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा, राधेश्याम आमेरिया, शेखर सोनी, तेजपाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, पवन पटवारी, अमन गौड़, बाबु डांगी, अर्जुन जोशी, ओमप्रकाश, शैलेन्द्र झंवर, राजन माली, राजवीर कसेरा, राहुल दीक्षित, शुभम सेन, युगल सोनी, राहुल सोनी, यश गौड़, अंकुश पटवा, दीपक सुथार, कृष्णा सोनी, अंकित वैष्णव, शुभम सोनी, गौरव आचार्य, करण सखवाया, संदीप सुखवाल, शैलेश पारीक, राहुल जैन, शुभम पारीक, शुभम तनेजा, विक्की सिंह, शिवम तनेजा, मनीष जैन, सतीश सोनी, पुनीतसिंह, सत्यनारायण वैष्णव, गोविन्द सोनी, अमन गौड़ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

चित्तौड़ी आठम का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और क्षेत्रीय परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story