प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने समवेत स्वर में राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहा। जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मां कालिका के समक्ष देश की निरंतर उन्नति, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं उनकी दीर्घायु के लिए विशेष कामना की। इस प्रार्थना महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं ने राष्ट्र कल्याण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल के साथ ही नाहर सिंह जोधा, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, मनोज पारीक, नंद किशोर लौहार, अनिल ईनाणी, भरत जागेटिया, चन्द्रशेखर सोनी, भोलाराम प्रजापत, आशिष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, रवि विराणी, तारावती धाकड़, शुभम सुखवाल, कमलेश आमेरिया, घनश्याम लोट, अविनाश शर्मा, फतहलाल भड़कत्या एवं गोपाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट निष्ठा और सामूहिक समर्पण का प्रतीक बन गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story