चित्तौड़गढ़: कैलाश चंद्र माहेश्वरी महेश शिक्षा निकेतन संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित
चित्तौड़गढ़ में महेश शिक्षा निकेतन संस्थान की निर्विरोध कार्यकारिणी गठित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ और शिक्षा संबंधी गतिविधियों पर हुआ महत्वपूर्ण निर्णय।

चित्तौड़गढ़ स्थित महेश शिक्षा निकेतन संस्थान परिसर में आयोजित चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद्र माहेश्वरी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत करते समाज के सदस्य।
चित्तौड़गढ़। महेश शिक्षा निकेतन संस्थान परिसर में आयोजित चुनाव में निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में कैलाश चंद्र माहेश्वरी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा नई कार्यकारिणी में नरेंद्र बल्दवा एवं भरत जागेटिया को उपाध्यक्ष, अर्जुन मूंदड़ा को मंत्री, प्रहलाद राय पुंगलिया एवं महेश चंद्र नुवाल को संयुक्त मंत्री तथा कृष्णगोपाल तोषनीवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण
कार्यकारिणी सदस्य में सत्यनारायण समदानी, मंत्री सत्यनारायण बल्दवा, रामनिवास तोषनीवाल, प्रहलाद काबरा, राजेन्द्र नामधरानी, नटवर लाल भंडारी, रामेश्वर लाल जागेटिया, गिरिराज बजाज, कैलाश चंद्र इनानी, गोविंद लाल गदिया, नरेंद्र भंडारी, मुकेश हेड़ा एवं विजय प्रकाश खटोड़ के निर्वाचन की मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलाद राय हेड़ा ने घोषणा कर शपथ दिलायी। निर्वाचन उपरांत उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
साधारण सभा में शिक्षा संबंधी गतिविधियों पर महत्वपूर्ण निर्णय
इसके पश्चात आयोजित साधारण सभा की बैठक में नव निर्वाचित मंत्री मूंदड़ा ने "चैरिटेबल संस्थाओं के देवस्थान विभाग में पंजीयन हेतु आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी" तथा बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संस्थान के भवन को शीघ्र खाली कराकर शिक्षा संबंधी गतिविधियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
