भारतीय समाज के प्रणेता, महान विचारक, लेखक एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पावटा चौक सब्जी मंडी क्षेत्र में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन महिला शिक्षा, विधवा विवाह और दलितों व पिछड़ों के अधिकारों के संघर्ष हेतु समर्पित कर दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक समानता और अंधश्रद्धा उन्मूलन के क्षेत्र में फुले के अविस्मरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आक्या द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए मदनलाल ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में हजारेश्वर महादेव मंदिर से पावटा चौक सब्जी मंडी चौराहे तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाजजन और नगरवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए, जहां मार्ग में ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर महंत चंद्रभारती महाराज, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर और भोलाराम प्रजापत उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में नवीन पटवारी, चंद्रशेखर सोनी, घनश्याम लोठ, कैलाश, बंशी लाल, किशन लाल, रतनलाल, जगदीशचंद्र, कन्हैयालाल, रविशंकर कच्छावा, रामचन्द्र, अर्जुन अबाना, अर्जुन, गोविन्द, राजू, राकेश, कुन्दन, किशन, ओमप्रकाश, शंकर माली, चेतन चौहान और दीपक अलोदिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह आयोजन महात्मा फुले के आदर्शों को जीवंत करने और उनके द्वारा दिखाए गए समानता के पथ पर चलने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story