चित्तौड़गढ़: प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने किया राजकीय किशोर गृह का निरीक्षण
प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में प्रशिक्षु अधिकारियों ने बालकों को उच्च शिक्षा और विधिक सहायता के लिए प्रेरित किया।

चित्तौड़गढ़ के राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल और नवनियुक्त प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी।
चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण एवं उपस्थिति
- निरीक्षण के दौरान 10 शिशु, बालक-बालिका उपस्थित पाये गयेे।
- निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव एवं नव नियुक्त प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वार्तालाप किया।
व्यवस्थाओं का जायजा
प्राधिकरण सचिव और अधिकारियों द्वारा वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जो उचित पाई गईं:
- खाना
- साफ-सफाई
- पीने के लिए स्वच्छ पानी
बालकों हेतु निर्देश एवं प्रेरणा
प्राधिकरण सचिव द्वारा विधि से संघर्षरत् बालकों को जमानत आवेदन लगवाने हेतु भी निर्देशित किया तथा बच्चों को अच्छी पुस्तके पढ़ने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित भी किया गया।
उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यक्तित्व उपस्थित थे:
- अधीक्षक चंद्रप्रकाश जीनगर
- विधि प्रशिक्षणार्थी सुहानी त्रिपाठी
- सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारी

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
