चित्तौड़गढ़ में पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा का शुभारम्भ, जरूरतमंदों को निशुल्क मिलेंगे सर्जिकल उपकरण
चित्तौड़गढ़ में पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा का शुभारम्भ हुआ। जरूरतमंदों को डेथ बॉडी फ्रीज, व्हील चेयर, सर्जिकल बेड सहित कई उपकरण निशुल्क मिलेंगे।

चित्तौड़गढ़ के सिंधु कम्युनिटी हॉल में पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन और अतिथि।
चित्तौड़गढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रताप नगर स्थित सिंधु कम्यूनिटी हॉल में पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या अध्यक्ष तथा पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी, भामाशाह रमेश चंचलानी, अनिल ईनाणी और ओमप्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सर्जिकल सेवा कार्य के सूत्रधार ललित टहलियानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ की। इसके बाद सेवा परियोजना का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।
सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि निस्वार्थ भावना से की गई मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने पूज्य सिंधी पंचायत और झूलेलाल युवा सेवा समिति को बधाई देते हुए कहा कि मानव सेवा के उद्देश्य से पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा प्रारंभ करना एक सार्थक पहल है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि जब किसी जरूरतमंद का हाथ थामा जाता है या किसी असहाय व्यक्ति को सहारा दिया जाता है, तब केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की सेवा होती है। उन्होंने सिंधी समाज के उन सभी लोगों को बधाई दी जिन्होंने मानव सेवा का बीड़ा उठाया है।
पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी ने पूज्य झूलेलाल सर्जिकल सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी समाज के भामाशाहों द्वारा उपलब्ध कराए गए सर्जिकल उपकरण जरूरतमंद व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें डेथ बॉडी फ्रीज, व्हील चेयर, सर्जिकल बेड, वॉकर, स्टिक तथा अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के भामाशाहों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं समाज की डॉ. डिम्पल जयसिंघानी द्वारा श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय में महिला प्रसूति विशेषज्ञ के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उनका भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमल चंचलानी ने किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, रवि विराणी, निरज सुखववाल, कमलेश खटवानी, श्रीचंद नेभनानी, किशोर वासवानी, भवानी शंकर अगनानी, खिल्लुमल वरलानी, दोलत दासानी, वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, मोहन टेकचंदानी, अनिल हरियानी, हरीश गुरनानी, किशोर खटवानी, चंद्रभान कृपलानी, हीरा मंगलानी, सूर्यप्रकाश चिमनानी, कमलेश शर्मा, जेकी आहूजा, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, शंकर वंगानी, लक्ष्मण देवानी, विनोद फुलवानी, उमेश देवनानी, महेश लोहानी, मनोज भोजवानी, गोपाल मंगलानी, महेश दादवानी, राजु वाधवानी, मनोज देवानी, अजय आहुजा, राजु मोटवानी, श्याम गंगवानी, संजय जयसिंघानी, राजु आहुजा, प्रेम खटवानी, भावेश नेनवानी, जितेन्द्र वासवानी, मनोज मेठानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, माया सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को निशुल्क सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराने की सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
