झूलेलाल प्रीमियर लीग में टाइटंस का दबदबा, रोमांचक मुकाबले में फायर एट को हराकर जीता खिताब
चेटीचण्ड महोत्सव के तहत आयोजित दो दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में झुलेलाल टाइटंस ने झुलेलाल फायर एट को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

चित्तौड़गढ़। चेटीचण्ड महोत्सव के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'झूलेलाल प्रीमियर लीग-4' रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इमेजिका टर्फ पर आयोजित इस खेल महाकुंभ में कुल दस टीमों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें खेल कौशल और सामुदायिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला झूलेलाल टाइटंस और झूलेलाल फायर एट के मध्य खेला गया, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी एवं सचिव योगेश भोजवानी द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। झूलेलाल युवा समिति के अध्यक्ष जैकी आहूजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने जानकारी दी कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना है। देर रात्रि तक चले फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अंततः झूलेलाल टाइटंस ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए विजय पताका फहराई। विजेता टीम के कप्तान हर्ष कृपलानी को अतिथियों द्वारा चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता रही झूलेलाल फायर एट के कप्तान कुणाल मामनानी को रनर-अप ट्रॉफी से नवाजा गया।
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि मुख्य स्पर्धा के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल के सदस्यों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा हेतु पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान मैदान समाजजनों की भारी उपस्थिति से सराबोर रहा, जहां अनिल हरियानी, शंकर वंगानी, वंदना वजिरानी, दीपक शर्मा, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, विनोद फुलवानी, बाबु अगनानी, जितेन्द्र बलवानी, दिलीप वंगानी, राजु वाधवानी, सुरेश चंचलानी, लकी जयसिंघानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, अजय आहुजा, हरीश ओडवानी, भावेश नानवानी, जितेन्द्र वासवानी, जय खटवानी, भानु नेभनानी, कालु वासवानी, ललित टहलीयानी, सागर नैनानी, महेश बाबानी, आकाश गिदवानी, नितेश गिदवानी, भारत देवनानी, जय तुलसानी, हरीश रोचलानी, सन्नी मंगलानी, प्रेम वासवानी, सतीश विधानी, सावन शर्मा, मनोज तुलसानी, नितिन नेभनानी, लक्की तुलसानी, श्याम वंगानी, मनीष मलानी, दिशांत वरलानी, साहिल विधानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बना, बल्कि सिंधी समाज की एकता और सांस्कृतिक जीवंतता का प्रतीक बनकर उभरा।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
