चित्तौड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर श्री सर्वेश्वर मंदिर से ठाकुरजी की रामरेवाडी भजन-कीर्तन के साथ रवाना हुई। सर्वेश्वर महिला मंडल ने भजन गाते हुए शोभायात्रा की शुरुआत की। ठाकुरजी को फूलों और लाइट से सुसज्जित बेवाण में विराजित किया गया, जिसे सर्वेश्वर समिति के सदस्यों ने अपने कंधों पर धारण कर रखा था। इस दौरान कोई छत्र धारण किए हुए था तो कोई चंवर ढुला रहा था।

शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। क्षेत्रीय पार्षद ने भी नृत्य कर ठाकुरजी को रिझाया। जगदीशचंद्र ओझा का श्रीकृष्ण की वेशभूषा में किया गया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारकर और प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

चामटी खेड़ा चौराहे पर फलिहारी खिचड़ी का वितरण किया गया। डीजे पर सांवलियाजी और चारभुजानाथ के भजनों की स्वरलहरी लगातार गूंजती रही। शोभायात्रा में कई गणमान्य स्त्री-पुरुषों ने भाग लिया।

शोभायात्रा गंभीरी नदी के तट पर पहुंची, जहां ठाकुरजी की चल प्रतिमा को जलविहार करवाया गया। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्राभूषण धारण करवाकर आरती उतारी गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ ठाकुरजी के दर्शन का लाभ लिया।

शोभायात्रा के पुनः मंदिर पहुंचने पर भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ रामरेवाडी का समापन हुआ।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story