चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर वहां बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कारागृह में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा कारागृह परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। जिला कलक्टर ने कारागृह में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, जेलर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जेल परिसर में सघन तलाशी और मोबाइल की बरामदगी

शहर के कोतवाली थाना इलाके में गत वर्ष बजरी विवाद में हुए अजयराज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी हिस्ट्रीशीटर ईश्वर सिंह डेट और इसके सहयोगी की जेल बैरक से तलाशी में एक मोबाइल और चार्जर बरामद हुआ है। जिला जेल में मोबाइल मिलने के संबंध में जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर एवं अनुसंधान अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने पर जेल प्रहरी वेदराम चौधरी ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि सोमवार शाम जिला कलेक्टर ने जेल में निरीक्षण किया था।

मंदिर की तस्वीर के पीछे छिपाया था अवैध सामान

निरीक्षण के दौरान जिला जेल के वार्ड के सेल नंबर तीन में जेल अधीक्षक की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें सेल के मंदिर में एक सिल्वर कलर का मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें सिम थी। मंदिर में बैट्री मय चार्जिंग केबल भी बरामद की गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गंगरार थाना क्षेत्र के डेट निवासी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह चौहान तथा राशमी थाना क्षेत्र के सिंहाना निवासी हर्षवर्धन सिंह जिला जेल में बंद है, इनके सेल की तलाशी में जेल प्रहरी चंद्रप्रकाश गुर्जर ने बंदी के मंदिर की तस्वीर के पीछे कीपेड मोबाइल मय बैट्री, सिम एवं चार्जिंग केबल बरामद की गई। जेल प्रशासन ने ड्यूटी स्टाफ की उपस्थिति में फर्द जब्ती तैयार की, कोतवाली थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कारागार अधिनियम 2015 में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर के अनुसंधान शुरू किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story