चित्तौड़गढ़ के राउमावि सेमलपुरा में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ऋतु पोखरना के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर की चारदीवारी के भीतर छात्र-छात्राओं के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के तहत नीम, बरगद, पीपल, जामुन एवं अमरूद सहित कुल 50 बड़े पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए 10 ट्री गार्ड भी लगाए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शारदा शर्मा ने क्लब की सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना की। इस अवसर पर रेणु सोमानी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट इनर व्हील के एनवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी गोल के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में महक जैनानी, सुमित्रा मानधना, इंदुबाला उपाध्याय, ज्योति मानधना तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को स्थायी रूप से सफल बनाया जा सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story