चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेस और भाजपा ने अलग-अलग कार्यक्रमों में दोनों नेताओं के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद।

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
चित्तौड़गढ़ में देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलग-अलग श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों, राष्ट्रसेवा और देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पण को नमन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने बाल्यकाल से ही देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और छोटी-छोटी टुकड़ियां बनाकर अंग्रेजों का विरोध किया करती थीं।
प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का मानना था कि राष्ट्र की सेवा उनका धर्म है और जनता उनका परिवार है। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, ताकि देश की तरक्की हो सके। इसी तरह सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। इन दोनों महान नेताओं के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव धर्मेंद्र मूंदड़ा, निर्मल जैन, शिल्पन शाहू, दिनेश गुर्जर, इम्तियाज हुसैन लोहार, दिनेश शर्मा, वासु लोट, अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, आशीष त्रिवेदी, राजकुमार सिंह, अजीज खान, नवाब खान, सद्दाम खान और सलमान खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इधर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद सी.पी. जोशी की गरिमामय उपस्थिति में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।
सांसद सी.पी. जोशी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अदम्य नेतृत्व क्षमता के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के जीवन, विचारों तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, नरेंद्र पोखरना, गोवर्धन जाट, नंदकिशोर लोहार, आशीष सिकलीगर, प्रदीप काबरा, पार्षद भोलाराम प्रजापत, अशोक सोनी, छोटू सिंह शेखावत, शांति लाल जाट, अविनाश शर्मा, सीताराम माली, घनश्याम लोट, प्रशांत शर्मा, अनिल भटनागर, अभिमन्यु समदानी, शिव प्रजापत, सुनील रजक, रितेश कुमावत, रामबक्ष कीर, अली असगर बोहरा, जगपाल सिंह, आशीष शर्मा, पीनू मेनारिया, हेमंत भोई, दीपक राजोरा और शंकर कीर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्तौड़गढ़ में आयोजित इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस और भाजपा ने इंदिरा गांधी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। दोनों नेताओं के विचारों और देश की एकता-अखंडता के लिए उनके समर्पण को कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनाया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
