आकोला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरला में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने खेत से गांजे के 69 शाखायुक्त पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 54 किलोग्राम बताया गया है। मौके से गांजे के पौधों से तोड़ी गई हरी व गीली नमीयुक्त पत्तियां और फूल भी बरामद किए गए। मामले में कालूराम पिता दौला भील निवासी मुरला, पुलिस थाना आकोला, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं डीएसपी कपासन हरीश भारती के सुपरविजन में थानाधिकारी श्यामा राम मय जाप्ते और जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ ने रविवार को अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार रविवार को थानाधिकारी श्यामा राम एवं जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पटवार हल्का गांव मुरला, पुलिस थाना आकोला, जिला चित्तौड़गढ़ में कालूराम ने अपने खेत में गांजे के पौधों की खेती कर रखी है। सूचना में बताया गया कि गांजे के पौधों पर आए फूलों व बीजों की कटिंग कर उन्हें बेचने की फिराक में है। मुखबिर ने यह भी बताया कि यदि उक्त व्यक्ति के खेत की तुरंत तलाशी ली जाए तो गांजे के पौधों की खेती पकड़ में आ सकती है, अन्यथा देरी होने पर पौधों की कटिंग कर माल को खुर्द-बुर्द किया जा सकता है।

सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी मय जाप्ता और जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ मुखबिर के बताए स्थान पर मौजा गांव मुरला पहुंची। पुलिस टीम ने काश्तकार कालूराम के कब्जेशुदा खेत की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान एक कट्टे में गांजे के पौधों से तोड़ी गई हरी व गीली नमीयुक्त पत्तियां और फूल मिले, जिनका कुल वजन 400 ग्राम था। वहीं दूसरे कट्टे में रखी हरी व गीली नमीयुक्त पत्तियां और फूलों का कुल वजन 4 किलो 300 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने खेत से गांजे के 69 शाखायुक्त पौधे भी जब्त किए, जिनका कुल वजन 54 किलोग्राम था। कार्रवाई के दौरान कालूराम पिता दौला भील निवासी मुरला, पुलिस थाना आकोला, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में आकोला थानाधिकारी श्यामा राम मय जाप्ता तथा डीएसटी टीम प्रभारी हैडकानि प्रमोद कुमार मय जाप्ता शामिल रहे। टीम में कांस्टेबल रतन सिंह, बलराम मीणा, अजय, प्रीतम, बलराम गुर्जर, शीशराम और मनोज कुमार भी शामिल रहे।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई इस कार्रवाई में खेत से गांजे के पौधों के साथ पत्तियां और फूल बरामद होने से अवैध गांजा खेती का मामला सामने आया। पुलिस ने 69 पौधों सहित कुल बरामद सामग्री जब्त कर आरोपी कालूराम भील को गिरफ्तार किया।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story