चित्तौड़गढ़। समय पूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उन्हें संक्रमण सहित अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के उद्देश्य से राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. जयसिंह के नेतृत्व में 15 से 21 नवंबर तक यह सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

वर्ल्ड प्रीमेच्योरिटी डे के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल चिकित्सालय के एसएनसीयू में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएनसीयू प्रभारी डॉ. जयसिंह ने लगभग 40 माताओं एवं नर्सिंग कर्मियों को समय पूर्व जन्मे नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शीघ्र एवं केवल स्तनपान, स्वच्छता, नाल की देखभाल, कंगारू मदर केयर, संक्रमण एवं हाइपोथर्मिया से बचाव, समय पर टीकाकरण और फॉलोअप देखभाल के महत्व को समझाया। साथ ही मां के दूध से नवजात शिशु को मिलने वाले फायदों की जानकारी देते हुए खतरे के लक्षणों को पहचानने और समय पर उपचार करवाने की सलाह दी।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'नन्हे शिशु, अपार संभावनाएं, उनके सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए नियमित फॉलो अप देखभाल में निवेश करें' रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आभास ने कंगारू मदर केयर तथा डॉ. अमित ने रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी (आरओपी) के संबंध में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में 40 प्रीमेच्योर, अत्यधिक कम वजन वाले एवं आरओपी से प्रभावित नवजात शिशुओं की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान माताओं ने नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी अपनी शंकाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

इस अवसर पर एसएनसीयू नर्सिंग प्रभारी दिनेश कुमार सैनी, डीईओ यामिनी शेखावत सहित एसएनसीयू, एमटीसी, मदर मिल्क बैंक एवं एमएनसीयू का स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत आयोजित ये गतिविधियां समय पूर्व जन्मे और कम वजन वाले शिशुओं की सुरक्षित देखभाल, नियमित निगरानी तथा स्वस्थ भविष्य के प्रति माताओं और स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करने पर केंद्रित हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story