चित्तौड़गढ़ में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन और शोभायात्रा संपन्न
वसुधा बस्ती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर जी के तीन बेवाण शामिल हुए और बालिकाओं ने अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया।

चित्तौड़गढ़ की वसुधा बस्ती में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा के दौरान उमड़ी महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
चित्तौड़गढ़। संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विराट हिंदू सम्मेलन का समिति वसुधा बस्ती द्वारा आयोजन किया गया। सुमित हेड़ा ने बताया कि "सभी बस्ती वासियो में हर्षाेल्लास रहा और बढ़ चढ़ कर भाग लेने का उत्साह दिखाई दिया।"
ठाकुर जी के बेवाण और शोभायात्रा का मार्ग
पुनीत जैन ने बताया कि तीन बेवाण ठाकुर जी के शामिल रहे:
- प्रथम: चारभूजा मंदिर चामटी खेड़ा
- द्वितीय: सर्वेश्वर महादेव मंदिर
- तृतीय: रामेश्वर महादेव मंदिर
शोभायात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई जिनका संगम चामटी खेडा चोराहा नई पुलिया पर हुआ। उसके बाद चामटी खेडा रोड से होते हुए वृन्दावन गार्डन पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
सजीव झांकियां और अखाड़ा प्रदर्शन
शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के महापुरुषों, भारत माता, देवी देवताओं की सजीव झांकिया, राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान सभी विद्यालयों, धार्मिक मंडल, प्रभात फेरियां तथा सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
शोभा यात्रा में गगन भेदी नारों के साथ मातृशक्ति व बहनों द्वारा पूरे जोश व उत्साह से हैरत अंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। वीर-वीरांगनाओं द्वारा देश भक्ति के नारों व जयकारों के बीच बालिकाओं का अखाड़ा प्रदर्शन देखते ही बनता था। नन्ही बालिकाओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीरांगनाओं की वेशभूषा में अनूठे करतब दिखाए।
सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम
अभिषेक मूंदड़ा ने बताया कि शोभायात्रा के पश्चात वृन्दावन गार्डन में निम्नलिखित आयोजन किए गए:
- देश भक्ति गीत एवं देश भक्ति नृत्य।
- निरयुद्ध कला का प्रदर्शन।
- श्रीमद भगवत गीता जी 15 वा अध्याय का वाचन।
- महिषासुर मर्दिनी गायन एवं शिव तांडव स्त्रोत।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह राव, दिनेश भट्ट, संत चंद्र भारती महाराज अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सायंकाल ठाकुर जी व भारत माता की आरती के साथ समारोह का समापन किया गया।
सहयोगी एवं व्यवस्थापक दल
इस मौके पर वसुधा बस्ती के समस्त हिन्दू सनातन प्रेमी मौजूद रहे। विभिन्न व्यवस्थाएं संभालने वाले प्रमुख नाम:
संजय योगी, राजेन्द्र आगाल, भगवान लाल काबरा, लक्ष्मी नारायण डाड, ओंकार लाल सोनी, विपिन नाहर, जगदीश अग्रवाल, बालकिशन कुमावत, रतन काबरा, पवन अग्रवाल, विनय जैन, भीमराज सालवी, गणेश खटीक, रतन भोई, विष्णु मीणा, गोपाल पूर्बिया, संजय चेचनी, गोपाल कृष्ण राठी आदि के अलावा सभी घटनायक व घटनायिका की टीमों ने व्यवस्थाएं संभाली।
बस्ती के सभी भामाशाह का विशेष योगदान रहा। समिति के अजय बनवार ने बस्ती वासियो का आभार जताया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
