चित्तौड़गढ़ में भव्य हिंदू सम्मेलन और शोभायात्रा का आयोजन संपन्न
संगम महादेव मंदिर पर आयोजित सम्मेलन में हजारेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

चित्तौड़गढ़ के संगम महादेव मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक।
चित्तौड़गढ़ के गोरा बादल बस्ती स्थित संगम महादेव मंदिर पर भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हजारेश्वर महादेव महंत चंद्र भारती एवं हिंदू समाज के वरिष्ठजनों द्वारा हजारेश्वर महादेव मंदिर से भगवा झंडा लहराकर शोभा यात्रा का शुभारंभ करने के साथ हुई।
शोभायात्रा का मार्ग और भव्य स्वागत
यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी:
- सब्जी मंडी
- गोल प्याऊ चोराहा
- सुभाष चौक
- कोतवाली
- कलेक्ट्रेट चोराहा
- कीर खैडा और भोई खैडा
शोभायात्रा अंत में संगम महादेव मेला मैदान में पहुँची, जहाँ हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया।
अतिथि एवं कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम का आयोजन निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ:
- अध्यक्षता: संत अनंत राम
- मुख्य अतिथि: विनोद मेलाणा
- विशिष्ट अतिथि: राशि मूंदड़ा
कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन के निमित्त ग्रामीणों ने अपने घरों पर ध्वज पताका भी लगाये एवं 1 हजार 111 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन भी हुआ।
मुख्य वक्ता का संबोधन
मुख्य वक्ता विनोद मेलाणा ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा:
"संघ शताब्दी वर्ष में भारत के 6 लाख गाँवों में 85 हजार हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जहां देवता भी जन्म लेने को तरसते है, ऐसी भारत माता की गोद में जन्म लेने का सौभाग्य मिला है। परंतु भारत भूमि में जन्म देकर भगवान ने हर भारतवासी से कुछ अपेक्षा भी की है, वह यह है कि हम अच्छे बनकर पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाएंगे।"
"हिंदू संस्कृति ही सर्वे भवंतु सुखिनः विचार के साथ पूरे विश्व के कल्याण की कामना करती है। हिंदू समाज के जागरण के प्रभाव से ही पूरे देश में कई गौरवपूर्ण कार्य हुए जो वर्षों से प्रतिक्षित थे। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए आवश्यक है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध एवं नागरिक शिष्टाचार जैसे पंच परिवर्तनों को अपने व्यवहार में लाना होगा।"
समापन एवं आगामी कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती एवं पुष्प अर्पण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिवरात्री मेले के समापन के अवसर पर आज रात्रि 8 बजे विशाल भजन गायक भगवत सुथार द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जायेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
