चित्तौड़गढ़। हिंदू नववर्ष का आगमन वर्ष प्रतिपदा को विशाल हिंदू सेना के तत्वावधान में जोर शोर से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सनातनी परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्षोल्लास के साथ नव संवत्सर का अभिनंदन किया गया।

पारंपरिक स्वागत एवं महाआरती का आयोजन

किशन लाल ओड़ ने बताया कि "नववर्ष प्रतिपदा पर गुरूवार को बिरला हॉस्पीटल चौराहे पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः राहगीरों का तिलक लगा स्वागत कर नीम, काली मिर्च, मिश्री का प्रसाद बांटा।" इसके पश्चात शाम को बिरला हॉस्पीटल चौराहे को भगवा ध्वज से सजाया गया। रात्री में 1101 दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यह दृश्य अत्यंत विहंगम और श्रद्धापूर्ण रहा।

गौ सेवा और सामूहिक सहभागिता

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिला कर गो सेवा की। इस संपूर्ण कार्यक्रम में मुन्नालाल गुर्जर, भूपेश शर्मा, गोपाल वेद, सत्यनारायण वैष्णव, विक्रम राजपुरोहित, छोटू सिंह, आनन्द तिवारी, बबलू ओड़, शांतिलाल जैन, राजीव शर्मा, गर्वित टेलर, उदयलाल ओड़, पुष्कर, गोविन्द ओड़, दिव्यांश सहित विभिन्न संगठनों की मातृशक्ति, पुरुष, युवा उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story