चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा डी.बी. सिविल रिट पिटिशन तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में अनाधिकृत अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अभियान के लिए कैम्प रिजर्व पुलिस लाइन से क्विक रिस्पॉन्स टीम को सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं वाहन सहित तैनात किया गया है। यह टीम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे एवं आरएसआरडीसी हाईवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।

यह संयुक्त अभियान भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से अनाधिकृत अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण अभियान पुलिस उप अधीक्षक भूरा राम के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा गुरुवार को देवरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई को होड़ा चौराहा से चित्तौड़गढ़ शहर की ओर तथा भदेसर चौराहा की दिशा में आगे बढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस एवं अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए।

अभियान के दौरान संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की संभावना को रोकने के उद्देश्य से होटल-ढाबों एवं सर्विस रोड के मध्य लगभग ढाई से तीन फीट गहरी सुरक्षा खाई खोदने का कार्य भी संबंधित विभाग द्वारा किया गया। इससे वाहनों के अनधिकृत आवागमन और अतिक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

जिला पुलिस ने आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों की भूमि पर किसी प्रकार का अनधिकृत अतिक्रमण अथवा अवैध पार्किंग नहीं करें और प्रशासन द्वारा संचालित अभियान में सहयोग प्रदान करें। पुलिस ने कहा कि सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना यातायात की सुगमता, सड़क सुरक्षा और आमजन के हित में आवश्यक है।

आगामी दिनों में भी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के विरुद्ध यह संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story