कुल की फातेहा के साथ सम्पन्न हुआ हजरत जमशेद जी छोटे सरकार का उर्स, देशभर के कव्वालों ने पेश किया सूफियाना कलाम
चित्तौड़गढ़ के गोल प्याऊ स्थित हजरत जमशेद जी छोटे सरकार का उर्स कुल की फातेहा के साथ सम्पन्न हुआ। देशभर के कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ स्थित दरगाह के भीतर लाल-काली धारी वाली दरी पर बैठे दरगाह कमेटी के सदस्य और अन्य जायरीन नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। गोल प्याऊ स्थित हजरत जमशेद जी छोटे सरकार का उर्स मंगलवार को कुल की फातेहा के साथ सम्पन्न हो गया। उर्स के समापन अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए।
दरगाह कमेटी के सदर हाजी सैयद दौलत अली ने बताया कि कुल की महफिल का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। इसके बाद दोपहर में रंग की महफिल आयोजित हुई। कुल की रस्म अदा किए जाने के बाद जायरीनों में लंगर तकसीम किया गया।
दरगाह कमेटी के सेकेट्री अमानत अली ने बताया कि देर रात तक कव्वालियों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान नीमच के वफ़ाती कव्वाल, चित्तौड़गढ़ के रफीक सोहेल और एहसान निसार कव्वाल तथा रामपुर से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत कर महफिल को रौनक प्रदान की।
उर्स के समापन अवसर पर दरगाह कमेटी के ट्रस्टी अय्यूब मेमन, बॉबी मर्चेंट, हाजी सैयद इरफान अली, सैयद लायक अली, इनायत अली, मकसूद अली, इरशाद अली, सलामत अली, इस्माईल मंसूरी, साजिद लोहार, मोइन खान, अकरम अली, एजाज अली, सलीम अशरफी, उस्मान अशरफी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कुल की फातेहा, रंग की महफिल, कव्वालियों और लंगर वितरण के साथ उर्स का धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
