चित्तौड़गढ़: दशोरा ब्राह्मण समाज ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान हाटकेश्वर जयंती
सेंती में महारुद्र अनुष्ठान, 108 दीपों की महाआरती और प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आराध्य देव का जन्मोत्सव संपन्न हुआ।

चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति और परंपरा की संगम स्थली चित्तौड़गढ़ के सेंती स्थित लालजी खेड़ा मार्ग पर दशोरा ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुई। आयोजन के दौरान समूचा क्षेत्र हाटकेश्वर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा और समाजजनों में अगाध श्रद्धा का संचार देखने को मिला।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए दिनेश दशोरा ने बताया कि इस पावन अवसर पर समाज के भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक किए गए। उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में ११ विद्वान पंडितों के सानिध्य में 'महारुद्र' का आयोजन किया गया, जिसकी दिव्यता ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। महारुद्र के पश्चात भगवान हाटकेश्वर का अत्यंत मनमोहक और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत आयोजित गरिमामयी सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई तथा समाज की ५० उभरती हुई प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में १०८ दीपों से भगवान की सामूहिक महाआरती की गई, जिसका दृश्य अत्यंत नयनाभिराम रहा। आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में सोहनलाल दशोरा, रमेश, गिरिजा शंकर, देवीलाल, जगदीश, यशवंत, कृष्णगोपाल, शोभालाल, अश्लेष, पंकज, मुकलेश सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बनाया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
